Get App

NTPC Green Energy के IPO में निवेश का बना रहे हैं मन? पहले जान लें तमाम रिस्क फैक्टर्स

NTPC Green Energy का बिजनेस और प्रॉफिटेबिलिटी, मटेरियल, कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट की उपलब्धता और लागत पर निर्भर है। कंपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए थर्ड पार्टी सप्लायर्स पर निर्भर है। कंपनी के पास अभी किसी भी मटेरियल, कंपोनेंट या इक्विपमेंट सप्लायर्स के साथ कोई लॉन्ग टर्म सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 5:13 PM
NTPC Green Energy के IPO में निवेश का बना रहे हैं मन? पहले जान लें तमाम रिस्क फैक्टर्स
एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए अप्लाई कर दिया है।

NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आईपीओ के लिए अप्लाई कर दिया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार कंपनी केवल नए शेयर जारी करेगी और मौजूदा शेयरधारक कोई हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे। यह आईपीओ मई 2022 में लाइफ LIC के 21000 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

अगर आप इस एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में निवेश का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको इस कंपनी से जुड़ी तमाम जोखिमों के बारे में जान लेना चाहिए। कंपनी ने अपने DRHP में सभी रिस्क फैक्टर्स का खुलासा किया है।

NTPC Green Energy: रेवेन्यू के लिए कुछ ग्राहकों पर निर्भरता अधिक

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2024 में अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा (87% से अधिक) टॉप पांच ऑफटेकर से प्राप्त करती है, जिसमें इसके सबसे बड़े ऑफटेकर का रेवेन्यू में योगदान वित्त वर्ष 24 में लगभग 50% है। इनमें से किसी भी ग्राहक के नहीं होने या उनकी वित्तीय स्थिति में गिरावट से बिजनेस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कंपनी ने कहा है कि वह वित्त वर्ष 25 के शेष समय के लिए रेवेन्यू के एक बड़े हिस्से के लिए टॉप नौ ऑफटेकर्स पर निर्भर रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें