NTPC Green Energy IPO Subscription: दूसरे दिन अब तक 93% सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों का दबदबा बरकरार

NTPC Green Energy IPO subscription status day 2: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को ग्रे मार्केट में आज भी फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस समय यह आईपीओ महज 0.20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 108.2 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 5:54 PM
NTPC Green IPO Day 2: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को निवेशकों का आज अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

NTPC Green IPO Subscription Day 2: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को निवेशकों का आज अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 93 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 54.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 59.31 करोड़ शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 2.19 गुना सब्सक्राइब हो गया है। एनटीपीसी ग्रीन के ₹10000 करोड़ के आईपीओ में ₹102-₹108 के प्राइस बैंड और 138 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

NTPC Green IPO: अलग-अलग कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.75 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 0.34 गुना


खुदरा निवेशक- 2.38 गुना

एंप्लॉयीज रिजर्व्ड- 0.40 गुना

शेयरहोल्डर्स- 1.01 गुना

टोटल- 0.93 गुना

(सोर्स: BSE, 21 Nov 2024 | 02:39:00 PM)

NTPC Green IPO: ग्रे मार्केट का क्या है हाल

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को ग्रे मार्केट में आज भी फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस समय यह आईपीओ महज 0.20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 108.2 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट की स्थिति लगातार बदलती रहती है।

NTPC Green IPO की डिटेल्स

एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ में एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 5 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल होगा। फिर BSE और NSE पर 27 नवंबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 925,925,926 नए शेयर जारी होंगे। एंप्लॉयीज के लिए 200 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित हैं। इसके अलावा 1 हजार करोड़ रुपये के शेयर एनटीपीसी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 7500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी सब्सिडियरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी का कर्ज हल्का करने और बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी के बारे में

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 24 सितंबर तक ऑपरेटिंग कैपेसिटी के हिसाब से और मार्च 2024 तक पावर जेनेरेशन के हिसाब से रिन्यूएबल एनर्जी (हाइड्रो एनर्जी छोड़कर) के मामले में देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी है। कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो में सोलर और विंड पावर, दोनों एसेट्स हैं और इसकी मौजूदगी 6 से अधिक राद्यों में हैं।

सितंबर 2024 में एनटीपीसी ग्रीन की ऑपरेशन कैपेसिटी सोलर प्रोजेक्ट्स में 3220 मेगावॉट और विंड प्रोजेक्ट्स में 100 मेगावॉट की थी और औसतन पावर पर्चेज एग्रीमेंट (PPA) पीरियड 25 वर्षों का है। एनटीपीसी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2032 तक 60 गीगावॉट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने का है। अभी इसके पास 3.5 गीगावॉट की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी है और 28 गीगावॉट से अधिक अंडर डेवलपमेंट है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।