NTPC Green IPO Subscription Day 2: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को निवेशकों का आज अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 93 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 54.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 59.31 करोड़ शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 2.19 गुना सब्सक्राइब हो गया है। एनटीपीसी ग्रीन के ₹10000 करोड़ के आईपीओ में ₹102-₹108 के प्राइस बैंड और 138 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।
