OnEMI Technology IPO Allotment: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht चलाने वाली कंपनी OnEMI Technology के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज यानी 6 मई का दिन बेहद अहम है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज शाम तक फाइनल होने की उम्मीद है। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है और यह कुल 9.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। लेटेस्ट GMP के साथ आइए आपको बताते हैं अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
