OnEMI Technology IPO: आज है निवेश का आखिरी मौका, बोली लगाए या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें

OnEMI Technology IPO: आईपीओ के आखिरी दिन दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार, इसे अब तक कुल 0.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है। अलग-अलग कैटेगरी की बात करें तो संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.45 गुना भरा है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटे का 0.5 गुना और रिटेल निवेशकों ने केवल 0.16 गुना ही बोली लगाई है

अपडेटेड May 05, 2026 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
इस आईपीओ में ₹850 करोड़ के नए शेयर और ₹75.92 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है

OnEMI Technology Kissht IPO: फेमस डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Kissht और पेमेंट ऐप Ring की पैरेंट कंपनी OnEMI Technology Solutions के आईपीओ का आज अंतिम दिन है। कंपनी इस इश्यू के जरिए प्राइमरी मार्केट से ₹925.92 करोड़ जुटाना चाहती है। इस आईपीओ में ₹850 करोड़ के नए शेयर और ₹75.92 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है।

सब्सक्रिप्शन की ताजा स्थिति

आईपीओ के आखिरी दिन दोपहर 12:04 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इसे अब तक कुल 0.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है। अलग-अलग कैटेगरी की बात करें तो संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 1.45 गुना भरा है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने कोटे का 0.5 गुना और रिटेल निवेशकों ने केवल 0.16 गुना ही बोली लगाई है।


IPO से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इश्यू साइज: ₹925.92 करोड़, ₹850 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹75.92 करोड़ का OFS।
  • प्राइस बैंड: ₹162 से ₹171 प्रति शेयर।
  • न्यूनतम निवेश: रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 87 शेयरों के एक लॉट के लिए ₹14,877 का निवेश करना होगा।
  • अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 6 मई को और लिस्टिंग 8 मई को BSE और NSE पर होगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

OnEMI Technology मुख्य रूप से पर्सनल लोन और संपत्ति पर ऋण (LAP) जैसे डिजिटल लोन उत्पाद प्रदान करती है। हालिया नतीजों में वित्तीय मोर्चे पर कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय 20.44% घटकर ₹1,352.7 करोड़ रह गई, जबकि इसी दौरान इसका शुद्ध लाभ (PAT) भी 18.6% गिरकर ₹160.6 करोड़ पर आ गया।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ को 'सब्सक्राइब लॉन्ग टर्म' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि, कंपनी का AUM वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच 64% के CAGR से बढ़कर ₹5,956 करोड़ तक पहुंच गया है। ₹171 के अपर प्राइस बैंड पर यह शेयर 1.4x P/B के वैल्यूएशन पर उपलब्ध है, जो फेयर है।

पैसे रखें तैयार, ये दिग्गज कंपनी लाने जा रही ₹2000 करोड़ का IPO! विप्रो के अजीम प्रेमजी ने भी लगाया है पैसा

ग्रे मार्केट में क्या है हलचल?

अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, OnEMI Technology का GMP फिलहाल ₹2 चल रहा है। ₹171 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹173 पर होने की संभावना है, जो निवेशकों के लिए करीब 1% के मामूली मुनाफे का संकेत दे रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।