Optimystix Entertainment IPO: कॉमेडी सर्कस, लाफ्टर शेफ्स, क्राइम पेट्रोल की प्रोड्यूसर होगी लिस्ट, 7 अगस्त को खुलेगा ₹108 करोड़ का इश्यू

Optimystix Entertainment IPO: ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। ​इसने खेल-खेल में, द डिप्लोमैट, OMG 2 जैसी फिल्मों के साथ-साथ छुरी और चटनी शॉर्ट फिल्म को भी प्रोड्यूस किया है। विपुल डी शाह फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं

अपडेटेड Aug 01, 2026 पर 12:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Optimystix Entertainment IPO के लिए प्राइस बैंड 165-174 रुपये प्रति शेयर है।

विपुल डी शाह की कंपनी ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट इंडिया अपना IPO ला रही है। यह 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशक 6 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। कंपनी 107.88 करोड़ रुपये तक का अमाउंट जुटाना चाहती है। IPO के लिए प्राइस बैंड 165-174 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू में 87 करोड़ रुपये के 50 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही फाउंडर और प्रमोटर विपुल डी शाह की ओर से 20.88 करोड़ रुपये के 12 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री के लिए रखा जाएगा।

कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 14 अगस्त को हो सकती है। ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट फिल्मों और टीवी शो का प्रोडक्शन करती है। यह 150 से ज्यादा टीवी शो प्रोड्यूस कर चुकी है। लिस्ट में कॉमेडी सर्कस, लाफ्टर शेफ्स, क्राइम पेट्रोल, बालवीर, सजन रे झूठ मत बोलो, लेडीज स्पेशल, सास बिना ससुराल, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, पापड़ पोल, राइजिंग स्टार जैसे नाम शामिल हैं।

​इसने खेल-खेल में, द डिप्लोमैट, ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के साथ-साथ छुरी और चटनी शॉर्ट फिल्म को भी प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा 2 वेब सीरीज कैंडी और लुक्खा का प्रोडक्शन भी किया है। विपुल डी शाह कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। राजेश बहल को-प्रमोटर और ग्रुप सीईओ हैं। ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। कंपनी को 60 से ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके हैं।


IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। पब्लिक इश्यू में 49.94 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15.05 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 35.01 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। Optimystix Entertainment IPO के लिए नेक्सजेन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार मांशीतला सिक्योरिटीज है।

IPOs This Week: 3 अगस्त से शुरू हफ्ते में Ardee Industries समेत 6 नए इश्यू, 11 कंपनियां होंगी लिस्ट

Optimystix Entertainment की वित्तीय सेहत

कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 135.89 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 125 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 17.24 करोड़ रुपये था। ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट में T-Series की मालिक सुपर कैसेट्स के पास 6.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह कंपनी की सबसे बड़ी पब्लिक शेयरहोल्डर है। इंडीविजुअल इनवेस्टर्स में मनीष गुप्ता के पास 2.13 प्रतिशत, राहुल महेश अग्रवाल के पास 1.91 प्रतिशत और अंकित अग्रवाल के पास 1.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।