Get App

Orient Tech IPO Subscription: दूसरे दिन अब तक 17 गुना भरा इश्यू, चेक करें ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

Orient Technologies IPO Subscription status day 2: पहले दिन यह आईपीओ कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। आज दूसरे दिन भी निवेशकों ने इस आईपीओ में दिलचस्पी दिखाई है। दूसरी ओर, ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:24 PM
Orient Tech IPO Subscription: दूसरे दिन अब तक 17 गुना भरा इश्यू, चेक करें ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट
Orient Technologies IPO: आईटी कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को आज 22 अगस्त को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Orient Technologies IPO: आईटी कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को आज 22 अगस्त को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह इश्यू 16.96 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 12.63 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 74.49 लाख शेयर हैं। इस आईपीओ के लिए 195-206 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 23 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 214.76 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर होगी।

Orient Technologies IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.16 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 20.97 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 24.49 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें