Get App

Oswal Pumps IPO: सोलर पंप बनाने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, 2000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Oswal Pumps IPO: कंपनी की स्थापना 2003 में पदम सैन गुप्ता और उनके बेटों राजीव गुप्ता और विवेक गुप्ता ने की थी। ओसवाल पंप सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक पंप, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर पंप बनाती है जो बिल्डिंग सर्विसेज, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 3:14 PM
Oswal Pumps IPO: सोलर पंप बनाने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, 2000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
सोलर और अन्य पंप बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स लिमिटेड आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

Oswal Pumps IPO: सोलर और अन्य पंप बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स लिमिटेड आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया, "कंपनी अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को तैयार करने के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल, एक्सिस कैपिटल, सीएलएसए और नुवामा के साथ काम कर रही है और अगले कुछ महीनों में ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल होने की उम्मीद है।"

सूत्र ने आगे बताया, "आईपीओ में प्राइमरी और सेकेंडरी शेयर बिक्री शामिल होगी। कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी, वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और अन्य उद्देश्यों के लिए कैपिटल का इस्तेमाल करेगी।" हालांकि, ओसवाल पंप्स ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Oswal Pumps IPO: 2003 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

कंपनी की स्थापना 2003 में पदम सैन गुप्ता और उनके बेटों राजीव गुप्ता और विवेक गुप्ता ने की थी। ओसवाल पंप सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक पंप, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर पंप बनाती है जो बिल्डिंग सर्विसेज, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें