PlaySimple Games ला रही है ₹3150 करोड़ का IPO, ड्राफ्ट जमा

PlaySimple Games IPO: दिसंबर 2025 तक उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में प्लेसिंपल गेम्स के लगभग 49.9 लाख डेली एक्टिव यूजर थे। भारत में कॉम्पिटीटर नजारा टेक्नोलोजिज है। 2025 के लिए कंपनी का मुनाफा 359 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
PlaySimple Games, स्वीडन स्थित मॉडर्न टाइम्स ग्रुप की सहायक कंपनी है।

मोबाइल गेम्स पब्लिशर 'प्लेसिंपल गेम्स' (PlaySimple Games) ने IPO के जरिए 3,150 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इसके लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। प्लेसिंपल गेम्स, स्वीडन स्थित मॉडर्न टाइम्स ग्रुप की सहायक कंपनी है। इसे मॉडर्न टाइम्स ग्रुप ने 2021 में खरीद लिया था। इस IPO में केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा, जिसमें प्रमोटर MTGx Gaming Holding AB शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। नए शेयर जारी नहीं होंगे। लिहाजा IPO से हासिल होने वाले पैसे प्रमोटर के पास जाएंगे।

प्रमोटर MTGx Gaming Holding AB और Modern Times Group MTG AB (publ) की प्लेसिंपल गेम्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रेडसीर की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेसिंपल गेम्स वित्त वर्ष 2025 के रेवेन्यू के मामले में भारत की सबसे बड़ी 'प्योर-प्ले कैज़ुअल मोबाइल गेम्स' कंपनी होने का दावा करती है।

PlaySimple के 30 लाइव कैजुअल मोबाइल गेम


बेंगलुरु स्थित PlaySimple के पास 5 मुख्य गेम कैटेगरी हैं- सर्च, क्रॉसवर्ड, एनाग्राम, शब्दों वाले अन्य खेल और नॉन-वर्ड पजल। इन कैटेगरीज में इसके पोर्टफोलियो में 30 लाइव कैजुअल मोबाइल गेम हैं। इसकी इजरायल और सिंगापुर में सहायक कंपनियां हैं। दिसंबर 2025 तक, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में PlaySimple Games के लगभग 49.9 लाख डेली एक्टिव यूजर थे। PlaySimple Games के IPO को मैनेज करने के लिए एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुलेगा अंबा ऑटो सेल्स का IPO, जानें प्राइस समेत बाकी डिटेल्स

कंपनी की वित्तीय सेहत

कैलेंडर ईयर 2025 के लिए कंपनी का मुनाफा 359 करोड़ रुपये रहा। यह इससे एक साल पहले के मुनाफे 521.1 करोड़ रुपये से 31.1 प्रतिशत कम है। इसी अवधि में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 20.4 प्रतिशत बढ़कर 2,259.8 करोड़ रुपये हो गया। साल 2024 में यह 1,876.9 करोड़ रुपये था। प्लेसिंपल गेम्स की भारत में कॉम्पिटीटर नजारा टेक्नोलोजिज है। वैश्विक स्तर पर इसकी टक्कर रोबलॉक्स कॉरपोरेशन और टेक-टू इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर इंक से है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।