Get App

Plaza Wires IPO : कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट? शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

Plaza Wires IPO : जिन लोगों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई की वेबसाइट या आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर लॉग इन करके प्लाजा वायर्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 8:40 PM
Plaza Wires IPO : कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट? शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
Plaza Wires IPO : प्लाजा वायर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है

Plaza Wires IPO : वायर बनाने वाली कंपनी प्लाजा वायर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह कुल 161 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें रिटेल निवेशकों ने रिकॉर्ड बोली लगाई है। अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट पर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी द्वारा आईपीओ लिस्टिंग से जुड़े नियमों (T+3 नियम) में बदलाव किया गया है। नियम के तहत यह इश्यू 10 अक्टूबर 2023 यानी अगले हफ्ते मंगलवार को लिस्ट हो सकता है।

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट

प्लाजा वायर्स आईपीओ के तहत शेयर अलॉटमेंट की घोषणा अभी तक नहीं की हुई है। ऐसे में अलॉटमेंट की तारीख 9 अक्टूबर 2023 हो सकती है। यानी निवेशक अगले हफ्ते सोमवार को शेयर अलॉटमेंट की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।

जिन लोगों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई की वेबसाइट या आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर लॉग इन करके प्लाजा वायर्स आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को प्लाजा वायर्स आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें