Get App

Popular Vehicles & Services IPO : दूसरे दिन भी सुस्ती, 45% ही भर पाया इश्यू

Popular Vehicles & Services IPO : निवेशक कम से कम 50 इक्विटी शेयरों और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसमें रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,750 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग तारीख 19 मार्च 2024 है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 8:41 PM
Popular Vehicles & Services IPO : दूसरे दिन भी सुस्ती, 45% ही भर पाया इश्यू
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के आईपीओ को आज 13 मार्च को भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है।

Popular Vehicles & Services IPO : पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के आईपीओ को आज 13 मार्च को भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह महज 45 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 65.36 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.44 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 601 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए 280 से 295 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 14 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Popular Vehicles & Services IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 0

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 20 फीसदी

रिटेल इनवेस्टर्स - 78 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें