Popular Vehicles & Services IPO : पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ आज 14 मार्च तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला और यह अंतिम दिन तक 1.23 गुना सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 1.77 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.44 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 601 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए 280 से 295 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 14 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
