Premier Energies IPO: इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के आईपीओ को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को अब तक 2.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे कुल 9.36 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 4.46 करोड़ शेयर हैं। यह IPO 29 अगस्त को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू से 2830.40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 427-450 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 33 शेयर है।
