Pyramid Technoplast IPO: कंपनी ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए ₹27.55 करोड़, जानें डिटेल्स

Pyramid Technoplast IPO: इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) ने अपना आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही 17 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 27.55 करोड़ रुपये जुटा लिए। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 166 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 16.59 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 10:41 PM
Pyramid Technoplast का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 18 अगस्त को बोली के लिए खुलेगा

Pyramid Technoplast IPO: इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) ने अपना आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही 17 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 27.55 करोड़ रुपये जुटा लिए। जिन एंकर निवेशकों ने कंपनी के शेयरों को खरीदा है, उनमें कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड, अल्केमी वेंचर्स फंड-स्कीम I, प्लुरिस फंड और रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड शामिल हैं। इसमें से कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड ने सबसे अधिक 12.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बता दें कि कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड, विकास खेमानी की फर्म कार्नेलियन एसेट एडवाइजर्स की हिस्सा है।

कंपनी ने एंकर निवेशकों को 166 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 16.59 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। पॉलिमर-आधारित मोल्डेड प्रोडक्ट बनाने वाली, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 18 अगस्त को बोली के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 151-166 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट अपने IPO के जरिए 153.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 91.3 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना और प्रमोटर क्रेडेंस फाइनेंशियल कंसल्टेंसी एलएलपी की ओर से 61.75 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।


यह भी पढ़ें- Pyramid Technoplast IPO : 18 अगस्त को खुलेगा 153 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जानिए रिस्क फैक्टर्स समेत तमाम डिटेल

कंपनी ने बताया कि वह नए शेयरों को जारी करने से मिली रकम में से 40 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज घटाने और 40.21 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके चलते कंपनी को अपनी उधारी में अहम कमी आने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 2023 के अंत में 55.34 करोड़ रुपये थी।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ मंगलवार 22 अगस्त को बंद होगा।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि IPO में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।