Get App

Pyramid Technoplast IPO: कंपनी ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए ₹27.55 करोड़, जानें डिटेल्स

Pyramid Technoplast IPO: इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) ने अपना आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही 17 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 27.55 करोड़ रुपये जुटा लिए। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 166 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 16.59 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं

Vikrant singhअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 10:41 PM
Pyramid Technoplast IPO: कंपनी ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए ₹27.55 करोड़, जानें डिटेल्स
Pyramid Technoplast का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 18 अगस्त को बोली के लिए खुलेगा

Pyramid Technoplast IPO: इंडस्ट्रियल पैकेजिंग कंपनी, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) ने अपना आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही 17 अगस्त को एंकर निवेशकों से करीब 27.55 करोड़ रुपये जुटा लिए। जिन एंकर निवेशकों ने कंपनी के शेयरों को खरीदा है, उनमें कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड, अल्केमी वेंचर्स फंड-स्कीम I, प्लुरिस फंड और रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड शामिल हैं। इसमें से कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड ने सबसे अधिक 12.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बता दें कि कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड, विकास खेमानी की फर्म कार्नेलियन एसेट एडवाइजर्स की हिस्सा है।

कंपनी ने एंकर निवेशकों को 166 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 16.59 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। पॉलिमर-आधारित मोल्डेड प्रोडक्ट बनाने वाली, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 18 अगस्त को बोली के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 151-166 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट अपने IPO के जरिए 153.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 91.3 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना और प्रमोटर क्रेडेंस फाइनेंशियल कंसल्टेंसी एलएलपी की ओर से 61.75 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें