पैसे रखें तैयार, इस वीक खुलेगा साल का सबसे बड़ा आईपीओ! दिग्गज निवेशक विकास खेमानी ने भी लगाया है दांव

Q Line Biotech IPO: आम निवेशकों के लिए इश्यू खुलने से पहले 13 मई को कंपनी ने प्री-आईपीओ राउंड में ₹27.44 करोड़ जुटाए थे। इसमें दिग्गज निवेशक विकास खेमानी ने ₹14.94 करोड़ का निवेश करके ₹343 के भाव पर 2.55% हिस्सेदारी खरीदी है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप भी इस आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे है, तो उससे पहले इस आईपीओ की हर छोटी-बड़ी डिटेल जान लें

SME IPO Alert: स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) और पैथोलॉजी इक्विपमेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी क्यू-लाइन बायोटेक लिमिटेड (Q-Line Biotech) अपना आईपीओ लेकर आ रही है। इसे साल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा SME IPO कहा जा रहा है, जिसका कुल इश्यू साइज ₹214.48 करोड़ है।

सबसे खास बात ये है कि दिग्गज मार्केट इन्वेस्टर और कार्निलियन एसेट एडवाइजर्स के फाउंडर विकास विजयकुमार खेमानी ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया हुआ है। यह आईपीओ 21 मई को निवेश के लिए खुलेगा। अगर आप भी इस आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे है, तो उससे पहले इस आईपीओ की हर छोटी-बड़ी डिटेल जान लें।

यह आईपीओ ₹214.48 करोड़ का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसमें 62.53 लाख शेयर जारी किए जा रहे है। यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं है और पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा।


आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

  • एंकर बुक ओपनिंग: 20 मई
  • आईपीओ ओपनिंग डेट: 21 मई
  • आईपीओ क्लोजिंग डेट: 25 मई
  • अलॉटमेंट का फैसला: 26 मई
  • लिस्टिंग: 29 मई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर

प्राइस बैंड और मिनिमम इन्वेस्टमेंट

कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू के लिए ₹326 से ₹343 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एसएमई आईपीओ होने के कारण इसका लॉट साइज 400 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट (800 शेयर) के लिए अप्लाई करना होगा। इसके लिए अपर प्राइस बैंड ₹343 के हिसाब से ₹274400 की भारी-भरकम पूंजी ब्लॉक करनी होगी। वहीं HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 3 लॉट (1200 शेयर) है, जिसके लिए ₹411600 की जरूरत होगी।

दिग्गज निवेशकों ने जताया भरोसा

आईपीओ आने से ठीक पहले यानी 13 मई को कंपनी ने प्री-आईपीओराउंड में ₹27.44 करोड़ जुटाए थे। इसमें दिग्गज निवेशक विकास खेमानी ने ₹14.94 करोड़ का निवेश करके ₹343 के भाव पर 2.55% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके अलावा कॉपियोप कैपिटल एडवाइजर्स की भी इसमें 1.37% हिस्सेदारी है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 92.24% है।

जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम में से ₹93.5 करोड़ का इस्तेमाल अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वहीं, ₹90 करोड़ का इस्तेमाल बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए पुराने कर्जों को चुकाने के लिए किया जाएगा। दिसंबर 2025 तक कंपनी पर कुल ₹242.6 करोड़ का फंड-बेस्ड कर्ज बकाया था।

कैसा है कंपनी का बिजनेस मॉडल?

साल 2010 में स्थापित यह उत्तर प्रदेश के लखनऊ और दिल्ली बेस्ड कंपनी क्लीनिकल केमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, पीओसी डिवाइसेज, रैपिड टेस्ट किट्स और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) से जुड़े रीएजेंट्स और पैथोलॉजी उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। इसके पास 4 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी 3 लखनऊ और 1 दिल्ली में हैं। इसके रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा करीब 75% उत्तर प्रदेश के मार्केट से आता है।

फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड

वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 54% बढ़कर ₹313.8 करोड़ रहा था, लेकिन ₹16.96 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस और फाइनेंस कॉस्ट के चलते मुनाफा 18.3% घटकर ₹28.1 करोड़ रह गया था। वैसे कंपनी का FY24 में मुनाफा ₹34.4 करोड़ था।

दिसंबर 2025 समाप्त 9 महीने (9M FY26) में कंपनी ने ₹232.4 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹38.69 करोड़ का शुद्ध मुनाफा (PAT) कमाया है। इस दौरान कंपनी का एबिटडा मार्जिन सुधरकर 27.64% पर पहुंच गया है, जो इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के कारण हुआ है।

ग्रे मार्केट में कैसा है रिस्पांस?

ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। 19 मई यानी आज अनलिस्टेड मार्केट में इसका GMP ₹42 से ₹65 प्रति शेयर के बीच ट्रेड कर रहा है।अगर ₹42 का कंजर्वेटिव अनुमान भी लेकर चलें, तो अपर प्राइस बैंड ₹343 के मुकाबले इसकी लिस्टिंग ₹385 के आसपास हो सकती है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को 12% से 19% तक का मुनाफा मिल सकता है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।