Quadrant Future Tek IPO subscription: दूसरे दिन तक 49 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में भी जलवा बरकरार

Quadrant Future Tek IPO subscription status day 2: क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का शेयर ग्रे मार्केट में आज 210 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 500 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 72.41 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
Quadrant Future Tek IPO: ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम बनाने वाली क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Quadrant Future Tek IPO subscription status: ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम बनाने वाली क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 48.99 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 28.41 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 57.99 लाख शेयर हैं। कंपनी ने 290 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। IPO की क्लोजिंग 9 जनवरी को होगी। IPO बंद होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 जनवरी को फाइनल होगा और शेयर बाजार में लिस्टिंग 14 जनवरी 2025 को होगी।

Quadrant Future Tek IPO: कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.46 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 87.22 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 137.21 गुना

टोटल - 48.99 गुना

(08 Jan 2025 | 05:00:00 PM)

Quadrant Future Tek IPO का GMP

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का शेयर ग्रे मार्केट में आज 210 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 500 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 72.41 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट की स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Quadrant Future Tek IPO के बारे में

Quadrant Future Tek IPO के लिए प्राइस बैंड 275-290 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 50 शेयर है। IPO में केवल 290 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं। इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। Quadrant Future Tek IPO के लिए मर्चेंट बैंकर सनडे कैपिटल एडवायजर्स है।

पंजाब स्थित Quadrant Future Tek अपने पब्लिक इश्यू से हासिल पैसों में से 149.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करना चाहती है। इसके अलावा 24.4 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के विकास के लिए, 23.6 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए और बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Quadrant Future Tek का बिजनेस

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक एक रिसर्च ओरिएंटेड कंपनी है। यह भारतीय रेलवे के 'कवच' प्रोजेक्ट के तहत न्यू जनरेशन ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम विकसित करती है। कंपनी के पास इलेक्ट्रॉन बीम इरेडिएशन सेंटर के साथ स्पेशिएलिटी केबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है। स्पेशिएलिटी केबल का इस्तेमाल रेलवे रोलिंग स्टॉक और नौसेना (डिफेंस) उद्योग में किया जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।