Get App

QVC Exports IPO Subscription: पहले दिन अब तक 8.6 गुना सब्सक्राइब, चेक करें GMP समेत पूरी डिटेल

QVC Exports IPO Subscription status day 1: QVC एक्सपोर्ट्स के आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी-खासी डिमांड है। आज 21 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 151 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 8:00 PM
QVC Exports IPO Subscription: पहले दिन अब तक 8.6 गुना सब्सक्राइब, चेक करें GMP समेत पूरी डिटेल
QVC Exports के आईपीओ को आज 21 अगस्त को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

QVC Exports IPO: क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के आईपीओ को आज 21 अगस्त को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही 8.61 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 26.57 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 24.07 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथी ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। इश्यू के लिए 86 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

QVC Exports IPO: सब्सक्रिप्शन अपडेट

QVC एक्सपोर्ट्स के आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा अब तक 14.83 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 2.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। (21 अगस्त 2024, 7:30:00 PM) इस आईपीओ के तहत 17.63 करोड़ रुपये के 20.49 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, OFS के जरिए 6.44 करोड़ रुपये के 7.48 लाख शेयरों की बिक्री हो रही है।

QVC Exports IPO के बार में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें