दिग्गज निवेशक राकेश झुनझनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली कंपनी स्टार हेल्थ इंश्योरेंस (Star Health Insurance) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 30 नवबंर को खुलने वाला है। निवेशक इस IPO के लिए 2 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। करीब 7,249.18 करोड़ रुपये का यह आईपीओ BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होगा। इस आईपीओ के लिस्टिंग की संभावित तारीख 10 दिसंबर है। हालांकि ग्रे मार्केट में, ऐसा लगता है कि राकेश झुनझुनवाला जैसे बड़े दिग्गज का नाम कंपनी के पक्ष में नहीं काम कर रहा है।
