Rappid Valves India IPO: रैपिड वाल्व्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ कल यानी 23 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 30.41 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्रति शेयर 210-222 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 25 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ में सिर्फ 30.41 करोड़ रुपये के 13.7 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
Rappid Valves India IPO के बारे में
रैपिड वाल्व्स (इंडिया) के आईपीओ के तहत रिटेल कोटा 35%, QIB 50% और HNI के लिए 15% हिस्सा रिजर्व रखा गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 सितंबर 2024 को किए जाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी। लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 30 सितंबर 2024 तय की गई है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 8.64 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी के प्रमोटर गौरव विजय दलाल हैं।
Rappid Valves India IPO का लॉट साइज
इस आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 600 शेयर है। खुदरा निवेशकों को कम से कम ₹133200 का निवेश करना होगा। श्रेनी शेयर्स लिमिटेड रैपिड वाल्व्स (इंडिया) आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। रैपिड वाल्व्स (इंडिया) आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज है।
Rappid Valves कहां करेगी फंड का इस्तेमाल
रैपिड वाल्व (इंडिया) आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल नए प्लांट, मशीनरी और सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग के लिए करेगी। इसके अलावा, रिजस्टर्ड ऑफिस और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के रेनोवेशन में भी खर्च किए जाने की योजना है। कंपनी फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान के लिए, अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी करेगी।
Rappid Valves का कारोबार और फाइनेंशियल
रैपिड वाल्व (इंडिया) लिमिटेड को इसके ब्रांड नाम "रैपिड" से जाना जाता है जिसे "रैपिड वाल्व" भी कहा जाता है। यह एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से वाल्व सॉल्यूशन की मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। कंपनी के प्रोडक्ट रेंज पोर्टफोलियो में वाल्व की एक विस्तृत रेंज शामिल है जिसमें बॉल वाल्व, गेट वाल्व, ग्लोब वाल्व, बटरफ्लाई वाल्व, चेक वाल्व, डबल ब्लॉक वाल्व, स्ट्रेनर वाल्व और मरीन वाल्व शामिल हैं।
कंपनी की स्थापना साल 2002 में हुई थी और इसका मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन ठाणे, महाराष्ट्र में है। रैपिड वाल्व (इंडिया) ने 2023 में ₹16.43 करोड़ के मुक़ाबले 2024 में ₹36.60 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। इसके अलावा, कंपनी का मुनाफा 2023 में ₹0.46 करोड़ के मुकाबले 2024 में ₹4.13 करोड़ हो गया।