इस IPO में आपने बोली लगाई है या नहीं? लिस्टिंग पर ही हो जाएंगे मालामाल! ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Recode Studios IPO GMP: रिकोड स्टूडियोज के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। आखिरी दिन तक यह आईपीओ 234.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों का कोटा 216 गुना से ज्यादा भरा गया। NII ने इसे करीब 298 गुना और संस्थागत निवेशकों ने 137 गुना सब्सक्राइब किया

अपडेटेड May 08, 2026 पर 3:28 PM
ग्रे मार्केट में रिकोड स्टूडियोज के शेयरों की बंपर डिमांड है और लिस्टिंग पर जबरदस्त मुनाफा होने का संकेत मिल रहा है

Recode Studios IPO Allotment: कॉस्मेटिक्स ब्रांड रिकोड स्टूडियोज (Recode Studios) के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन खास है। कंपनी आज आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप देगी। बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं। ग्रे मार्केट में रिकोड स्टूडियोज के शेयरों की बंपर डिमांड है। इसकी लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा होने का संकेत मिल रहा है।

सब्सक्रिप्शन में दिखा था भारी उत्साह

रिकोड स्टूडियोज के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। आखिरी दिन तक यह आईपीओ 234.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों का कोटा 216 गुना से ज्यादा भरा गया। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इसे करीब 298 गुना और संस्थागत निवेशकों (QIB) ने 137 गुना सब्सक्राइब किया।


महत्वपूर्ण डेट्स

  • अलॉटमेंट की तारीख: 8 मई
  • रिफंड: सोमवार, 11 मई
  • शेयर क्रेडिट: सोमवार, 11 मई
  • लिस्टिंग की तारीख: मंगलवार, 12 मई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर

ग्रे मार्केट से मिल रहे बंपर लिस्टिंग के संकेत

ग्रे मार्केट में रिकोड स्टूडियोज के शेयरों की धमक बनी हुई है। फिलहाल इसका GMP +42 चल रहा है। ₹158 के ऊपरी प्राइस बैंड और ₹42 के प्रीमियम को जोड़ें, तो इसकी लिस्टिंग ₹200 के आसपास होने का अनुमान है। यानी निवेशकों को पहले ही दिन 26.58% का बंपर मुनाफा हो सकता है।

अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

रजिस्ट्रार (Mudra RTA) की वेबसाइट पर:

  • Step 1: रजिस्ट्रार के अलॉटमेंट पेज पर जाएं (mudrarta.com)।
  • Step 2: 'Select Company' ड्रॉपडाउन से Recode Studios IPO चुनें।
  • Step 3: अपना PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या DPID/Client ID डालें।
  • Step 4: 'Search' पर क्लिक करें, आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

BSE की वेबसाइट पर:

  • Step 1: BSE Allotment Page पर जाएं।
  • Step 2: 'Issue Type' में 'Equity' चुनें।
  • Step 3: 'Issue Name' में Recode Studios सिलेक्ट करें।
  • Step 4: अपना एप्लीकेशन नंबर और PAN कार्ड डिटेल भरकर 'Search' करें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।