Recode Studios IPO Allotment: कॉस्मेटिक्स ब्रांड रिकोड स्टूडियोज (Recode Studios) के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन खास है। कंपनी आज आईपीओ शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप देगी। बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं। ग्रे मार्केट में रिकोड स्टूडियोज के शेयरों की बंपर डिमांड है। इसकी लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा होने का संकेत मिल रहा है।
