Recode Studios IPO: ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट की उभरती कंपनी Recode Studios आज यानी 5 मई से शेयर बाजार में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। कंपनी का आईपीओ आज 10 बजे से निवेश के लिए खुल गया है। अगर आप भी कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी सेक्टर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम जबरदस्त लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स
पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?
Recode Studios इस आईपीओ से मिलने वाली ₹5.74 करोड़ का इस्तेमाल लुधियाना में नया वेयरहाउस स्थापित करने के लिए करेगी। मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए ₹5.4 करोड़। वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹19.5 करोड़। शेष राशि का उपयोग अन्य व्यावसायिक कार्यों में होगा।
कंपनी का बिजनेस और मुनाफा
नेटवर्क: कंपनी के पास 22 स्टोर्स का एक मजबूत ओम्नीचैनल नेटवर्क है, जिसमें कंपनी के अपने स्टोर और फ्रेंचाइजी दोनों शामिल हैं। दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों में कंपनी ने ₹9.06 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 12 गुना बढ़कर ₹3.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल मात्र ₹0.27 करोड़ था। इसी अवधि में रेवेन्यू भी 30% की बढ़त के साथ ₹47.8 करोड़ पर पहुंच गया।
ग्रे मार्केट में है बंपर डिमांड
Recode Studios के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में काफी हलचल देखी जा रही है और 'InvestorGain.com' के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इसका GMP ₹40 पर पहुंच गया है। 5 मई की सुबह तक के अपडेट के मुताबिक, ₹158 के ऊपरी प्राइस बैंड के साथ इस शेयर की संभावित लिस्टिंग ₹198 पर हो सकती है। इसका सीधा मतलब है कि निवेशकों को पहले ही दिन प्रति शेयर करीब 25.32% का शानदार मुनाफा होने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।