Rentomojo IPO Allotment: फर्नीचर और होम अप्लायंसेज किराए पर देने वाले प्लेटफॉर्म रेंटोमोजो के ₹1,255.57 करोड़ के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 15 सितंबर का दिन बेहद अहम है। कंपनी आज शेरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप देने जा रही है।

Rentomojo IPO Allotment: फर्नीचर और होम अप्लायंसेज किराए पर देने वाले प्लेटफॉर्म रेंटोमोजो के ₹1,255.57 करोड़ के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 15 सितंबर का दिन बेहद अहम है। कंपनी आज शेरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप देने जा रही है।
बाजार में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया और यह कुल मिलाकर 72.88 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयर लगातार मजबूत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं रेंटोमोजो आईपीओ के अलॉटमेंट का पूरा अपडेट, GMP और स्टेटस चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।
निवेशकों का मिला बंपर रिस्पांस
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, 9 से 11 सितंबर के बीच खुले इस आईपीओ में 2.18 करोड़ शेयरों के ऑफर के मुकाबले 158.68 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं:
संस्थागत निवेशक (QIBs): 177.29 गुना सब्सक्रिप्शन
गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs): 67.93 गुना सब्सक्रिप्शन
रिटेल निवेशक (Retail Portion): 15.59 गुना सब्सक्रिप्शन
प्राइस बैंड और लॉट साइज: आईपीओ का प्राइस बैंड ₹384 से ₹404 प्रति शेयर तय किया गया था। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 37 शेयरों का था, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए ₹14,948 का निवेश करना जरूरी था।
39% से ज्यादा लिस्टिंग गेन के संकेत!
बाजार विशेषज्ञों और 'इन्वेस्टरगेन' के आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर को रेंटोमोजो का जीएमपी लगभग ₹158 प्रति शेयर चल रहा है। अपर प्राइस बैंड (₹404) और मौजूदा जीएमपी (₹158) को मिला दें, तो शेयर की अनुमानित लिस्टिंग ₹562 के आसपास हो सकती है। इसका मतलब है कि पहले ही दिन निवेशकों को करीब 40% का तगड़ा मुनाफा मिलने का अनुमान है।
ऐसे चेक करें ऑनलाइन अलॉटमेंट स्टेटस
अगर आपने भी रेंटोमोजो के आईपीओ में बोली लगाई है, तो आप 3 अलग-अलग तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
तरीका 1: रजिस्ट्रार (KFin Technologies) की वेबसाइट से
KFintech की ऑफिशियल आईपीओ स्टेटस वेबसाइट पर जाएं।
ड्रॉपडाउन लिस्ट से Rentomojo चुनें।
खोज के लिए अपना PAN, Application Number या DP/Client ID चुनें।
मांगी गई जानकारी और कैप्चा दर्ज करके Submit बटन दबाएं।
तरीका 2: BSE की वेबसाइट से
BSE के एप्लिकेशन स्टेटस पेज पर जाएं।
Issue Type में Equity चुनें।
Issue Name में Rentomojo को सिलेक्ट करें।
अपना Application Number और PAN नंबर दर्ज करें।
'I am not a robot' पर टिक करें और Search पर क्लिक करें।
तरीका 3: NSE की वेबसाइट से
NSE के बिड वेरिफिकेशन पेज पर जाएं।
अपने पैन और एप्लिकेशन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके Rentomojo का अलॉटमेंट स्टेटस जांचें।
आगे का टाइमलाइन और कंपनी के फंडामेंटल्स
जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 16 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा। वहीं, जिन्हें शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में इसी दिन शेयर क्रेडिट हो जाएंगे।रेंटोमोजो के शेयर 17 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने जा रहे हैं।
₹1,255.57 करोड़ के इस आईपीओ में ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू है, जबकि ₹1,105.57 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों में से ₹70 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और ₹42.5 करोड़ का इस्तेमाल लीज रेंटल व वेयरहाउस/स्टोर फीस भरने में किया जाएगा।
कंपनी का वित्तीय सेहत
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुद्ध मुनाफे में 142% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह ₹104.2 करोड़ पर पहुंच गया (जो FY25 में ₹43.1 करोड़ था)। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 45.5% बढ़कर ₹387 करोड़ रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।