Get App

Resourceful Automobile IPO Subscription: पहले दिन अब तक 10 गुना भरा इश्यू, रिटेल निवेशक जमकर लगा रहे दांव

Resourceful Automobile IPO subscription status day 1: ग्रे मार्केट में रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज 22 अगस्त को अनलिस्टेड मार्केट में यह शेयर 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 197 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 6:36 PM
Resourceful Automobile IPO Subscription: पहले दिन अब तक 10 गुना भरा इश्यू, रिटेल निवेशक जमकर लगा रहे दांव
Resourceful Automobile IPO: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ में निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं।

Resourceful Automobile IPO: रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ में निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू अब तक 10.35 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल एक करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 9.73 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 26 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 117 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए करीब 12 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE NSE पर होगी।

Resourceful Automobile IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ में सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने दांव लगाया है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा कुल 17.92 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 2.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Resourceful Automobile IPO से के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें