RK Swamy IPO : तमिलनाडु स्थित मार्केटिंग सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी आरके स्वामी लिमिटेड के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ के तहत 215 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 87 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। बता दें कि कंपनी क्रिएटिव, मीडिया, डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च सर्विसेज के लिए सिंगल विंडो सॉल्यूशन ऑफर करती है।
