RK Swamy IPO : इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी आरके स्वामी के आईपीओ को आज भी निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक 6.01 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 4.95 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 82.32 लाख शेयर हैं। निवेशकों को 6 मार्च तक इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए मौका मिलेगा। कंपनी ने आईपीओ खुलने से ही पहले एंकर निवेशकों से 187.22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
