ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स (Rolex Rings) का आईपीओ आज खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ का एंकर बुक 27 जुलाई को खुला था। कंपनी ने 26 एंकर इनवेस्टर्स से 219.3 करोड़ रुपए जुटाए हैं। Rolex Rings ने 900 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 24.36 लाख इक्विटी शेयर जारी किए हैं।
कंपनी के एंकर बुक में निवेश करने वालों में इनवेस्को म्यूचुअल फंड, मैथ्यूज एशिया फंड्स और ग्लोबल इनवेस्टमेंट फंड्स हैं। डोमेस्टिक इनवेस्टर्स में HDFC ट्रस्टी, ICICI प्रू, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ, SBI म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंडस, L&T म्यूचुअल फंड और निप्पॉन लाइफ इंडिया है।
Rolex Rings के बारे में ज्यादातर जानकारों की सलाह है कि इश्यू में निवेश कर सकते हैं लेकिन इसके साथ क्लाइंट कॉन्सनट्रेशन, कॉरपोरेट डेट रीस्ट्रक्चिरिंग और ज्यादा वैल्यूएशन का खतरा है। इन बातों का ध्यान रखकर निवेशकों को Rolex Rings के शेयरों में निवेश करना चाहिए।
Choice Broking का कहना है, "Rolex Rings की एंटरप्राइज वैल्यू 4.3x है जो प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा है। इस सेक्टर की दूसरी कंपनियों की एंटरप्राइज वैल्यू 3.9x है।"
क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?
Rolex Rings का ग्रे मार्केट प्रीमियम 420 रुपए है। ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है जहां अनलिस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग होती है।
इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के लिहाज से Rolex Rings भारत की टॉप 5 फोर्जिंग कंपनियों में से एक है। मिंट के मुताबिक, unlistedArena.com के फाउंडर अभय दोषी कंपनी की ग्रोथ कमजोर है क्योंकि फिस्कल ईयर 2020-21 में कंपनी की आमदनी 61.63 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले फिस्कल ईयर 2019 में कंपनी की आमदनी 90.43 करोड़ रुपए है।
इक्विरश कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, IDBI कैपिटल लिमिटेड इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। Link Intime इश्यू की रजिस्ट्रार कंपनी है।
इश्यू का 50 फीसदी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी के 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 880-900 रुपए है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 731 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस इश्यू में 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं, ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के तहत Rivendell PE LLC 75 लाख शेयर बेचेगी।
कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए होगा। ये साल 2021 में आने वाला 29 वां आईपीओ होगा।