Sagility India IPO Subscription: पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 22% सब्सक्राइब हो सका इश्यू

Sagility India IPO Subscription status day 1: इस कंपनी ने अपने शेयर की कीमत 28-30 रुपये प्रति शेयर रखी है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए कुल 2,107 करोड़ रुपये जुटाएगी। रिटेल निवेशक न्यूनतम 500 शेयरों के लिए और फिर उसके मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में निवेश की आखिरी तारीख 7 नवंबर है

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 10:55 PM
Story continues below Advertisement
Sagility India के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Sagility India IPO: हेल्थकेयर स्पेस में टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड सर्विस प्रोवाइडर सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन तक यह पब्लिक इश्यू महज 22 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 8.66 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 38.70 करोड़ शेयर हैं। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी को 1.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के कोटे को 7 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है।

इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के हिस्से में अभी कोई निवेश नहीं आया है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.35 गुना भर गया है। कंपनी ने 4 नवंबर को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

Sagility India IPO के बारे में 


इस कंपनी ने अपने शेयर की कीमत 28-30 रुपये प्रति शेयर रखी है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए कुल 2,107 करोड़ रुपये जुटाएगी। रिटेल निवेशक न्यूनतम 500 शेयरों के लिए और फिर उसके मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में निवेश की आखिरी तारीख 7 नवंबर है।

Sagility India IPO में केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा, जिसके तहत 70.22 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। 1,900,000 शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं और उन्हें इश्यू प्राइस से 2 रुपये के डिस्काउंट पर मिलेंगे।

Sagility India की वित्तीय स्थिति

वित्त वर्ष 2023-24 में Sagility India का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 4,781.5 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 4,236.06 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 59 प्रतिशत बढ़कर 228.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा 143.57 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में रेवेन्यू 1,247.76 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।