Get App

Sagility India IPO Subscription: पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 22% सब्सक्राइब हो सका इश्यू

Sagility India IPO Subscription status day 1: इस कंपनी ने अपने शेयर की कीमत 28-30 रुपये प्रति शेयर रखी है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए कुल 2,107 करोड़ रुपये जुटाएगी। रिटेल निवेशक न्यूनतम 500 शेयरों के लिए और फिर उसके मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में निवेश की आखिरी तारीख 7 नवंबर है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 05, 2024 पर 10:55 PM
Sagility India IPO Subscription: पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 22% सब्सक्राइब हो सका इश्यू
Sagility India के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Sagility India IPO: हेल्थकेयर स्पेस में टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड सर्विस प्रोवाइडर सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन तक यह पब्लिक इश्यू महज 22 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 8.66 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 38.70 करोड़ शेयर हैं। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी को 1.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के कोटे को 7 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है।

इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के हिस्से में अभी कोई निवेश नहीं आया है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.35 गुना भर गया है। कंपनी ने 4 नवंबर को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

Sagility India IPO के बारे में 

इस कंपनी ने अपने शेयर की कीमत 28-30 रुपये प्रति शेयर रखी है। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए कुल 2,107 करोड़ रुपये जुटाएगी। रिटेल निवेशक न्यूनतम 500 शेयरों के लिए और फिर उसके मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में निवेश की आखिरी तारीख 7 नवंबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें