Sahasra Electronics Solutions IPO: सहस्रा इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस का आईपीओ 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 186.16 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ में 30 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 269-283 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है। मार्च में KP ग्रीन इंजीनियरिंग (189.5 करोड़ रुपये) के बाद यह मौजूदा कैलेंडर ईयर 2024 में SME सेगमेंट में दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है।
