Sanstar IPO subscription status: प्लांट-बेस्ड स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड के आईपीओ में निवेशकों ने आज जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 82.99 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 311.94 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 3.75 करोड़ शेयर हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 510.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 90-95 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 153.04 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
