Sanstar IPO: प्लांट बेस्ड स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड का आईपीओ 19 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 510.15 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। कंपनी ने इश्यू के लिए 90-95 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है।
