M&B Engineering Share: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एमएंडबी इंजीनियरिंग का ड्राफ्ट पेपर लौटा दिया है। सेबी ने आज 10 दिसंबर को यह जानकारी दी। प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग और सेल्फ-सपोर्टेड रूफिंग प्रोवाइड करने वाली यह कंपनी आईपीओ के जरिए 653 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी। कंपनी ने 25 सितंबर को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। हालांकि, सेबी द्वारा ड्राफ्ट पेपर लौटाए जाने के बाद अब कंपनी फिलहाल अपना आईपीओ नहीं ला पाएगी।
