CMPDI IPO: Coal India की कंपनी होगी लिस्ट, आईपीओ में निवेश से पहले समझ लें ये 10 अहम बातें

CMPDI IPO: मिनीरत्न सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोयला और खनिज की खोज के साथ-साथ माइन की प्लाइनिंग और डिजाइन को लेकर कंसल्टेंसी और सपोर्ट सर्विसेज ऑफर करती है। अब इसके लिस्टिंग की तैयारी है। इसका आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा। चेक करें कंपनी की पूरी कारोबारी डिटेल्स

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
CMPDI IPO: सीएमपीडीआई का आईपीओ 20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 25 मार्च को फाइनल होगा। (File Photo- Pexels)

CMPDI IPO: दिग्गज कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया के सब्सिडरी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के लिस्टिंग की तैयारी चल रही है। इसके ₹1842 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है और अब आईपीओ खुलने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चूंकि इस इश्यू के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा तो कंपनी को आईपीओ का पैसा नहीं मिलेगा, सारा पैसा इसकी पैरेंट कंपनी कोल इंडिया को मिलेगा जो ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए 10.71 करोड़ शेयर बेच रही है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी 10 अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।

CMPDI IPO: 10 अहम बातें

1. प्राइस बैंड और लॉट साइज

सीएमपीडीआई के ₹1842 करोड़ के आईपीओ में ₹163-₹172 के प्राइस बैंड और 80 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।


2. अहम डेट्स

सीएमपीडीआई का आईपीओ 20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 25 मार्च को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 30 मार्च को एंट्री होगी।

3. किसके लिए कितना हिस्सा आरक्षित

आईपीओ में QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) के लिए अधिकतम 50% हिस्सा रखा गया है तो कम से कम 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है।

4. ग्रे मार्केट में स्थिति यानी GMP

ग्रे मार्केट में सीएमपीडीआई के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹19 यानी 11.05% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

5. आईपीओ में कितने शेयर होंगे जारी

सीएमपीडीआई के आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा। इसके ऑफर सेल विंडो के जरिए ₹2 की फेस वैल्यू वाले 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए प्रमोटर कोल इंडिया अपनी हिस्सेदारी हल्की करेगी।

6. रजिस्ट्रार

सीएमपीडीआई के आईपीओ का रजिस्ट्रार केफिन टेक है यानी कि शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसकी साइट पर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे कि कितने शेयर मिले। इसके अलावा बीएसई की साइट पर भी स्टेटस देख सकेंगे।

7. कैसे होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल?

चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है तो आईपीओ के सभी पैसे शेयर बेचने वाले कोल इंडिया को मिलेंगे।

8. क्या करती है कंपनी?

वर्ष 1974 में बनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोयला और खनिज की खोज के साथ-साथ माइन की प्लाइनिंग और डिजाइन को लेकर कंसल्टेंसी और सपोर्ट सर्विसेज ऑफर करती है। इसके अलावा कंपनी NMET (नेशनल मिनरल एक्स्प्लोरेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट) के साथ मिलकर कोयला और अन्य मिनरल्स के ड्रिलिंग और एक्स्प्लोरेशन इनीशिएटिव्स में भी हिस्सा लेती है।

9. कितनी बड़ी है कंपनी?

सीएमपीडीआई देश की सबसे बड़ी कोल एंड मिनरल कंसल्टेंसी कंपनीज में शुमार है और वित्त वर्ष 2025 में इसका करीब 61.0% मार्केट पर कब्जा रहा। यह कोल इंडिया की प्रेफर्ड कंसल्टेंट है। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी अहम कोयला उत्पादक राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सात रीजनल इंस्टीट्यूट्स चला रही है। साथ ही कंपनी अलग-अलग कोलफील्ड में 8 लैब का नेटवर्क भी चला रही है जहां कोयले की जांच होती है।

10. कैसी है कारोबारी सेहत?

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹296.66 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹503.23 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹666.91 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 24% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹2,177.53 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹425.36 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,543.93 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में ₹2,010.98 करोड़ पड़े थे।

Aeroplane Basmati Rice IPO: 24 मार्च से खुलेगा बासमती राइस एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी का आईपीओ

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।