Crystal Crop Protection IPO: 16 नवंबर से शुरू हुए कारोबारी हफ्ते में ₹10 हजार करोड़ से अधिक के आईपीओ खुलने वाले हैं, जिसमें से ₹455 करोड़ का आईपीओ 18 नवंबर को खुलेगा। कंपनी पर जितना कर्ज है, उससे अधिक फंड इसके रिजर्व एंड सरप्लस में पड़ा है। वहीं ग्रे मार्केट में इसकी सेहत थोड़ी कमजोर हुई है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी सात अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।
1. प्राइस बैंड और लॉट साइज
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455 करोड़ का आईपीओ खुलने पर इसमें ₹259-₹272 के प्राइस बैंड और 55 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ 18 से 20 नवंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 26 नवंबर को एंट्री होगी।
3. ग्रे मार्केट में स्थिति यानी GMP
ग्रे मार्केट में क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयरों की स्थिति थोड़ी पतली हुई है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹40 (14.71%) से ₹27 (9.93%) पर आ चुकी है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।
4. आईपीओ में कितने शेयर होंगे जारी
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के आईपीओ के तहत ₹355 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 37,02,694 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए इसके प्रमोटर अंकुर अग्रवाल अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे।
जारो इंस्टीट्यूट के आईपीओ का रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम इंडिया है यानी कि शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसकी साइट पर जारी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे कि कितने शेयर मिले। इसके अलावा बीएसई और एनएसई की साइट पर भी स्टेटस देख सकेंगे।
6. कैसे होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल?
ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर यानी प्रमोटर अंकुर अग्रवाल को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹247.94 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹22.06 करोड़ सब्सिडियरी सफायर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्ज हल्का करने के लिए इसमें निवेश, और बाकी पैसे अधिग्रहण, रणनीतिक पहल और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन बीज और एग्रोकेमिकल्स बनाकर बेचती है। कंपनी का नेटवर्क देश के 23 राज्यों और 4 यूनियन टेरिटरीज में फैला हुआ है और 14,717 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 29% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹144.91 करोड़ और टोटल इनकम 18% से अधिक के सीएजीआर से ₹3,180.98 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹135.78 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,201.21 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹952.02 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,524.85 करोड़ पड़े थे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।