Get App

ग्रे मार्केट में गिरी सेहत, 18 नवंबर को खुलेगा IPO, कर्ज से अधिक रिजर्व में है फंड

Crystal Crop Protection IPO: बीज-खाद बनाने वाली क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के अबू लिस्टिंग की तैयारी है। तीन दिनों बाद 18 नवंबर को इसका ₹455 करोड़ का आईपीओ खुलेगा। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की हालत थोड़ी कमजोर हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 1:22 PM
ग्रे मार्केट में गिरी सेहत, 18 नवंबर को खुलेगा IPO, कर्ज से अधिक रिजर्व में है फंड
Crystal Crop Protection IPO: क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ 18 से 20 नवंबर तक खुला रहेगा। (File Photo- Pexels)

Crystal Crop Protection IPO: 16 नवंबर से शुरू हुए कारोबारी हफ्ते में ₹10 हजार करोड़ से अधिक के आईपीओ खुलने वाले हैं, जिसमें से ₹455 करोड़ का आईपीओ 18 नवंबर को खुलेगा। कंपनी पर जितना कर्ज है, उससे अधिक फंड इसके रिजर्व एंड सरप्लस में पड़ा है। वहीं ग्रे मार्केट में इसकी सेहत थोड़ी कमजोर हुई है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी सात अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।

1. प्राइस बैंड और लॉट साइज

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455 करोड़ का आईपीओ खुलने पर इसमें ₹259-₹272 के प्राइस बैंड और 55 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।

2. अहम डेट्स

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ 18 से 20 नवंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 26 नवंबर को एंट्री होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें