Get App

Sai Life Sciences IPO: पैसे लगाएं या नहीं, इन रिस्क को समझकर लें फैसला

Sai Life Sciences IPO: साई लाइफ साइंसेज का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है लेकिन निवेशकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। ग्रे मार्केट में शेयर प्रीमियम भाव पर हैं। इसके ₹3,042.62 करोड़ के इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। चेक करें आईपीओ में निवेश को लेकर ब्रोकरेजेज का क्या कहना है?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 5:12 PM
Sai Life Sciences IPO: पैसे लगाएं या नहीं, इन रिस्क को समझकर लें फैसला
Sai Life Sciences के ₹3,042.62 करोड़ के आईपीओ में ₹522-₹549 के प्राइस बैंड और 27 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

Sai Life Sciences IPO: देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैनुफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CRDMO) में शुमार साई लाइफ साइंसेज का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। आईपीओ खुलने से पहले 63 एंकर निवेशकों से इसने 912.79 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं लेकिन आज जब इसका ₹3,042.62 करोड़ का इश्यू खुला तो इसे निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर 37 रुपये यानी 6.74 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)-2.62 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 0.15 गुना

खुदरा निवेशक- 0.18 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें