Shree Tirupati Balajee Agro IPO: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का आईपीओ दूसरे दिन तक 18.17 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ 5 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 9 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 169.65 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के लिए 78-83 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 सितंबर को होगा। वहीं, BSE और NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 12 सितंबर है।
