Skyways Air Services IPO: दिल्ली बेस्ड एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 25 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक यह आईपीओ 1.5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है।
Skyways Air Services IPO: दिल्ली बेस्ड एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 25 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक यह आईपीओ 1.5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है।
कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹582.8 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। अगर आप भी इस आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, जीएमपी और कंपनी के वित्तीय आंकड़ों का पूरा हिसाब-किताब।
Skyways Air Services IPO के दूसरे दिन का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू में कुल 2,95,83,600 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4,56,86,400 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं:
रिटेल इन्वेस्टर्स (RII): रिटेल निवेशकों का हिस्सा सबसे ज्यादा 2.27 गुना भरा है।
नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 1.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
प्राइस बैंड, इश्यू साइज और डिटेल्स
प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयर की कीमत ₹131 से ₹138 प्रति शेयर तय की है।
इश्यू साइज: अपर प्राइस बैंड पर कंपनी ₹582.8 करोड़ जुटाएगी। इसमें ₹2.88 करोड़ नए शेयर और ₹1.33 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
महत्वपूर्ण तारीखें: यह आईपीओ 24 अगस्त को खुला था और निवेशक 27 अगस्त 2026 तक इसमें बोली लगा सकते हैं।
एंकर निवेशकों से जुटाए ₹174.5 करोड़
आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 17 बड़े एंकर निवेशकों को ₹138 प्रति शेयर के भाव पर 1.26 करोड़ शेयर अलॉट करके ₹174.5 करोड़ जुटाए।प्रमुख एंकर इन्वेस्टर्स में नोमुरा सिंगापुर, सिटीग्रुप, एलसी फारोस मल्टी स्ट्रैटेजी फंड, होलानी वेंचर कैपिटल फंड, प्रणीत्या इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड और इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस शामिल है। बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड और टॉरस एसेट मैनेजमेंट ने 6 स्कीम्स के जरिए ₹69.69 करोड़ के 50.5 लाख शेयर खरीदे।
आईपीओ से मिले पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी ने फ्रेश इश्यू से मिलने वाली शुद्ध रकम का इस्तेमाल इन कामों के लिए तय किया है:
कर्ज चुकाने में: जून 2026 तक कंपनी पर कुल ₹586.2 करोड़ का कर्ज था। इसमें से ₹216.8 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा।
वर्किंग कैपिटल: ₹130 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च होंगे।
बाकी फंड: शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।
कैसी है कंपनी का वित्तीय सेहत?
मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष (FY26) में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 32% बढ़कर ₹63.5 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹48.1 करोड़ था। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 25.1% बढ़कर ₹2,812.9 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹2,247.8 करोड़ था।
स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड (SASL) एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग, ओशन फ्रेट फॉरवर्डिंग, रोड ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउसिंग, कस्टम्स ब्रोकरेज और एक्सप्रेस कार्गो डिलीवरी जैसी सप्लाई चेन सेवाएं प्रदान करती है।
क्या है ग्रे मार्केट का हाल?
अनलिस्टेड मार्केट में स्काईवेज एयर सर्विसेज के प्री आईपीओ शेयर्स की बढ़िया डिमांड देखने को रही है। बाजार जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में फिलहाल इसका जीएमपी ₹30 पर चल रहा है। ₹138 के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसकी संभावित लिस्टिंग ₹168 पर हो सकती है, जो करीब 22% के लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। यानी इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।