IPO This Week: इस वीक आईपीओ मार्केट में बड़ा एक्शन! ₹440 करोड़ के 8 नए इश्यू में दांव लगाने का बड़ा मौका

IPO This Week: दलाल स्ट्रीट पर आज से लेकर अगले कुछ दिनों के भीतर एक के बाद एक कुल 8 नए आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं। ये सभी पब्लिक इश्यू स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज यानी SME सेगमेंट के हैं। दूसरी तरफ, मेनबोर्ड सेगमेंट में लगातार दूसरे हफ्ते कोई नया इश्यू ओपन नहीं हो रहा है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
8 कंपनियां बाजार से अपने इश्यू के जरिए ₹440 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर उतर रही हैं

SME IPO This Week: आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए आज से शुरू हो रहा हफ्ता बेहद एक्शन से भरपूर होने वाला है। दलाल स्ट्रीट पर आज से लेकर अगले कुछ दिनों के भीतर एक के बाद एक कुल 8 नए आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं। ये सभी पब्लिक इश्यू स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज यानी SME सेगमेंट के हैं। दूसरी तरफ, मेनबोर्ड सेगमेंट में लगातार दूसरे हफ्ते कोई नया इश्यू ओपन नहीं हो रहा है।

ये 8 कंपनियां बाजार से अपने इश्यू के जरिए ₹440 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर उतर रही हैं, जिसमें 'क्यू-लाइन बायोटेक' इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है। इसके साथ ही, इस हफ्ते माइक्रोफाइनेंस कंपनी आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी ₹600 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा करा दिए हैं।

सप्ताह के शुरुआती आईपीओ का पूरा शेड्यूल


1. एनएफपी संपूर्ण फूड्स आईपीओ (NFP Sampoorna Foods IPO)

NFP Sampoorna Foods इस हफ्ते का पहला एसएमई आईपीओ है, जो आज 18 मई को खुल चुका है और 20 मई को बंद होगा। कंपनी का प्राइस बैंड ₹52-55 प्रति शेयर तय किया गया है और वह इसके जरिए ₹24.53 करोड़ जुटा रही है। यह कंपनी मुख्य रूप से काजू के कारोबार से जुड़ी है।

2. टीमटेक फॉर्मवर्क सोल्यूशंस (Teamtech Formwork Solutions)

यह आईपीओ मंगलवार, 19 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹61-63 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है और इसका कुल इश्यू साइज ₹50.2 करोड़ है। यह कंपनी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए मॉड्युलर फॉर्मवर्क सिस्टम बनाने और रेंट पर देने का काम करती है।

3. वेजीरामा पंजाबी अंगीठी और हरिकांता ओवरसीज

ये दोनों आईपीओ बुधवार, 20 मई को बाजार में उतरेंगे।

वेजीरामा पंजाबी अंगीठी: यह प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन 'पंजाबी अंगीठी' का संचालन करती है। बिजनेस विस्तार के लिए कंपनी ₹73-77 के प्राइस बैंड पर ₹38.38 करोड़ जुटाएगी।

हरिकांता ओवरसीज: सिंथेटिक टेक्सटाइल फैब्रिक बनाने वाली यह कंपनी ₹91-96 के प्राइस बैंड पर ₹25.6 करोड़ का फंड जुटाने की तैयारी में है।

21 और 22 मई को ओपन होने वाले इश्यू

क्यू-लाइन बायोटेक (Q-Line Biotech) का आईपीओ साल का सबसे बड़ा SME IPO होने वाला है। यह आईपीओ गुरुवार, 21 मई को खुलेगा। डायग्नोस्टिक इक्विपमेंट और आईवीडी प्रोडक्ट्स की सप्लाई करने वाली इस कंपनी का आईपीओ साइज इस साल एसएमई सेगमेंट में सबसे बड़ा यानी ₹214.48 करोड़ का है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹326-343 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल और कर्ज चुकाने में करेगी।

बायो मेडिका लेबोरेटरीज और ऑटोफर्निश

ये दोनों आईपीओ भी 21 मई को ही बाजार में दस्तक देंगे।

बायो मेडिका लेबोरेटरीज: मध्य प्रदेश की यह फार्मा कंपनी ₹132-139 के प्राइस बैंड पर ₹45.5 करोड़ जुटाएगी।

ऑटोफर्निश: ऑटोमोटिव एक्सेसरीज का कारोबार करने वाली इस कंपनी का फिक्स प्राइस इश्यू है, जो ₹41 प्रति शेयर के भाव पर ₹14.6 करोड़ जुटाएगा।

एम आर मणिवेणी फूड्स (M R Maniveni Foods)

तमिलनाडु की यह फूड कंपनी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 22 मई को अपना आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी ₹51-52 के प्राइस बैंड पर करीब ₹27 करोड़ जुटाने के लिए 52 लाख शेयर जारी करेगी।

इस हफ्ते दो कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए आईपीओ के अलावा, इस हफ्ते पिछले दिनों बंद हुए दो दमदार एसएमई आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने जा रही है। मंगलवार, 19 मई को ये दोनों शेयर एक्सचेंजों पर ट्रेड करना शुरू करेंगे:

गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल: ₹11.6 करोड़ का यह आईपीओ रिकॉर्ड तोड़ 782 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक: ₹35.3 करोड़ का यह आईपीओ भी 20.4 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके शेयर एनएसई इमर्ज पर लिस्ट होंगे।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।