Get App

SRM Contractors IPO : पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स, 3.56 गुना भरा इश्यू

SRM Contractors IPO : कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 130.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 28 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 200-210 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ से पहले कंपनी ने तीन एंकर निवेशकों से 39.06 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 8:59 PM
SRM Contractors IPO : पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स, 3.56 गुना भरा इश्यू
जम्मू और कश्मीर स्थित ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

SRM Contractors IPO : जम्मू और कश्मीर स्थित ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 3.56 गुना भर गया है। इसे कुल 1.54 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 43.30 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 130.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 28 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 200-210 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ से पहले कंपनी ने तीन एंकर निवेशकों से 39.06 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

SRM Contractors IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) - 1.57 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 6.26 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 3.55 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें