SRM Contractors IPO : जम्मू और कश्मीर स्थित ईपीसी कॉन्ट्रेक्टर एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। आज 28 मार्च को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 86.57 गुना भर गया है। आईपीओ को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में मिला है। इसे कुल 37.57 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 43.30 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 130.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 200-210 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी ने तीन एंकर निवेशकों से 39.06 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
