Standard Glass Lining IPO Subscription: दूसरे दिन भी निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, अब तक 34.85 गुना सब्सक्राइब

Standard Glass Lining IPO subscription status day 2: स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ को ग्रे मार्केट में निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में आज यह इश्यू 96 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 236 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 6:12 PM
Story continues below Advertisement
Standard Glass Lining Technology IPO: स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Standard Glass Lining Technology IPO: स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 34.85 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 72.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2.08 करोड़ शेयर हैं। यह कंपनी फार्मास्युटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाती है। इसमें 8 जनवरी तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी अपने IPO से 410.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Standard Glass Lining IPO: कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 4.69 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 78.17 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स (RII) - 32.87 गुना

टोटल - 34.85 गुना

(07 Jan 2025 | 05:00:00 PM)

Standard Glass Lining IPO का GMP

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के आईपीओ को ग्रे मार्केट में निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में आज यह इश्यू 96 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 236 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 68.57 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा।

Standard Glass Lining IPO के बारे में

इश्यू में 210 करोड़ रुपये के 1.50 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। साथ ही 200.05 करोड़ रुपये के 1.43 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी IPO के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 107 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल होगा और लिस्टिंग NSE, BSE पर 13 जनवरी को होगी।

Standard Glass Lining Technology की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2022 में इसे 25.15 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 53.42 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 60.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 50 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 549.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2024 में इसे 36.27 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 312.1 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।