Get App

Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का इश्यू कल खुलेगा, जानिए GMP से क्या संकेत मिल रहे हैं?

Star Health के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 10 रुपए कम हुआ है और कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 10 दिसंबर को हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2021 पर 11:46 AM
Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का इश्यू कल खुलेगा, जानिए GMP से क्या संकेत मिल रहे हैं?
IPO के बाद Star Health लिस्टेड मार्केट की चौथी सबसे बड़ी बीमा कंपनी बन जाएगी

Star Health IPO: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली Star Health का इश्यू 30 नवंबर को खुलेगा और 2 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 870-900 रुपए है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 7249 करोड़ रुपए जुटाने वाली है।

Star Health के 7249 करोड़ रुपए के IPO में से 2000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू हैं और 58,324,225 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Star Health के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 10 रुपए कम हुआ है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 10 दिसंबर को हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें