Startup IPO 2025: बीते साल 2024 में स्टार्टअप कंपनियों ने आईपीओ के जरिए जमकर फंड जुटाए। इन कंपनियों को हेल्दी पब्लिक मार्केट एक्टिविटी और पहले से लिस्टेड स्टार्टअप्स के मजबूत परफॉर्मेंस से बल मिला। इसके बाद अब नए साल में भी कई स्टार्टअप कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में कम से कम 25 नए जमाने की कंपनियों के लिस्ट होने की उम्मीद है। अगर ये सभी लिस्टिंग्स होती हैं, तो यह एक कैलेंडर ईयर में स्टार्टअप आईपीओ की सबसे अधिक संख्या होगी और एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। बता दें कि इसके पहले 2024 में 13 स्टार्टअप कंपनियों ने शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की थी।
ये स्टार्टअप कंपनियां IPO के लिए हैं तैयार
2025 में Ather Energy, ArisInfra, Avanse, Aye Finance, BoAt, Bluestone, Cardekho, Captain Fresh, DevX, Ecom Express और Fractal जैसी स्टार्टअप कंपनियों का आईपीओ आने वाला है। इसके अलावा Infra.market, Innoviti, InCred, Indiqube, Ofbusiness, PhysicsWallah, PayU, Pine Labs, Ullu Digital, Shadowfax, Smartworks, Zappfresh, Zepto और Zetwerk अन्य स्टार्टअप कंपनियां हैं, जिनके इस लिस्ट में शामिल होने की संभावना है।
वेस्टब्रिज कैपिटल के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर संदीप सिंघल ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हम शायद स्टार्टअप इकोसिस्टम से (2025 में) 10-20 या उससे भी ज्यादा कंपनियां पब्लिक होते देखेंगे।" उन्होंने कहा, "यह मैच्योरिटी का साल होगा। आज शायद 15 वेंचर बैक्ड कंपनियां पब्लिक हैं। लेकिन जब यह संख्या तीन गुनी हो जाएगी, और ये कंपनियां तिमाही आधार पर क्रेडिबल फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दिखाना शुरू कर देंगी, तो पूरा इकोसिस्टम मजबूत हो जाएगा।"
पिछले साल आए 13 स्टार्टअप IPO
पिछले साल (2024) में 13 स्टार्टअप आईपीओ ने सामूहिक रूप से 29000 करोड़ रुपये से अधिक (लगभग $3.4 बिलियन) जुटाए, जिसमें Swiggy, Ola Electric, और FirstCry जैसी कंपनियों की शानदार लिस्टिंग शामिल थीं। 2025 में यह फंड जुटाने की कुल राशि और भी बढ़ने की संभावना है, क्योंकि अधिक कंपनियां पब्लिक मार्केट्स में एंट्री करने की योजना बना रही हैं। इसके पहले 2022 और 2023 का साल सुस्त रहा था, जब केवल दो और पांच स्टार्टअप ने ही शेयर बाज़ार में अपनी शुरुआत की थी।
2025 में कुछ प्रमुख स्टार्टअप्स से सबसे बड़े IPO की उम्मीद है, जिनमें Zetwerk, OfBusiness, और Pine Labs शामिल हैं। 2025 के सबसे बड़े IPO अनुबंध निर्माता Zetwerk, SoftBank समर्थित OfBusiness और फिनटेक यूनिकॉर्न Pine Labs जैसे स्टार्टअप से आने की उम्मीद है। इनमें से प्रत्येक का लक्ष्य $1 बिलियन जुटाना है। क्विक कॉमर्स लीडर Zepto, कंस्ट्रक्शन मटीरियल प्लेटफ़ॉर्म Infra.market, AI यूनिकॉर्न Fractal और एडटेक स्टार्टअप PhysicalWallah भी प्रमुख IPO में से हैं, जिनमें से प्रत्येक का लक्ष्य लगभग $500 मिलियन जुटाना है।