Steamhouse India IPO: मधुसूदन केला और सुनील सिंघानिया का है निवेश, 21% चल रहा GMP! आप बोली लगाए या नहीं?

Steamhouse India IPO: इंडस्ट्रियल यूटिलिटी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Steamhouse India का ₹414 करोड़ का आईपीओ आज, 9 सितंबर से खुल गया है। पहले ही दिन दोपहर तक इसे 22% सब्सक्रिप्शन मिल चुका है, जबकि ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 21% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मधुसूदन केला और सुनील सिंघानिया समर्थित फंड्स जैसे दिग्गज एंकर निवेशकों से ₹124 करोड़ जुटाने वाली इस कंपनी को का पूरा ब्योरा जानें

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टीमहाउस देश की एकमात्र ऐसी प्लेयर है जो पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए नाइट्रोजन की सप्लाई करती है

Steamhouse India IPO: क्या आप आईपीओ में पैसे लगाते हैं? तो आपके लिए एक जबरदस्त मौका है। इंडस्ट्रियल गैसों की सप्लाई करने वाली कंपनी स्टीमहाउस इंडिया का ₹414 करोड़ का इश्यू आज, 9 सितंबर से दांव लगाने के लिए खुल गया है। खुलने के पहले ही दिन दोपहर 3:30 बजे तक इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से 28% सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों की अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है।

आईपीओ की प्रमुख डिटेल्स

  • आईपीओ खुलने की तारीख: 9 सितंबर
  • आईपीओ बंद होने की तारीख: 11 सितंबर
  • प्राइस बैंड: ₹77 से ₹81 प्रति शेयर
  • कुल आईपीओ साइज: ₹414 करोड़

इस इश्यू में ₹353 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर विशाल सांवरप्रसाद बुढ़िया ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹61 करोड़ के शेयर बेच रहे हैं।


एंकर निवेशकों से जुटाए ₹124.2 करोड़

पब्लिक इश्यू खुलने से ठीक पहले कंपनी ने 6 एंकर निवेशकों से ₹124.2 करोड़ जुटाए हैं। एंकर बुक में जाने-माने निवेशकों ने पैसा लगाया है:

सिंगुलैरिटी एएमसी (मधुसूदन केला समर्थित) & चार्टर्ड फाइनेंस: दोनों ने ₹42.09-₹42.09 करोड़ (51.97 लाख शेयर) का निवेश किया।

अबाकस (सुनील सिंघानिया समर्थित) & इमर्ज कैपिटल: दोनों ने ₹10-₹10 करोड़ (12.34 लाख शेयर) लगाए।

निवेशाय संभव फंड: इसने ₹15 करोड़ (18.51 लाख शेयर) का दांव लगाया।

31 डिग्रीज नॉर्थ फंड: इसने ₹5 करोड़ (6.17 लाख शेयर) का निवेश किया।

क्या करती है कंपनी?

जून 2015 में शुरू हुई स्टीमहाउस इंडिया एक इंडस्ट्रियल यूटिलिटी सॉल्यूशंस कंपनी है। यह गुजरात के औद्योगिक ग्राहकों को पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए स्टीम और नाइट्रोजन की सप्लाई करती है। कंपनी देश की एकमात्र ऐसी प्लेयर है जो पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए नाइट्रोजन की सप्लाई करती है।

गुजरात के अंकलेश्वर, वापी, सचिन GIDC, सारीगाम, दहेज, नंदेसरी और पानोली में कंपनी के 7 कम्युनिटी स्टीम बॉयलर्स चालू हैं, जिनकी कुल क्षमता 345 टन प्रति घंटा (21.85 लाख टन सालाना) है।

ग्रे मार्केट में तगड़ा चल रहा भाव 

इन्वेस्टरगेन के अनुसार, 9 सितंबर को स्टीमहाउस इंडिया का ग्रे मार्केट प्रीमियम 21% पर पहुंच गया है। यानी अनलिस्टेड मार्केट के संकेतों के मुताबिक, अपर प्राइस बैंड ₹81 के ऊपर शेयर को ₹17 का फायदा मिल रहा है, जो लिस्टिंग के दिन अच्छे रिटर्न का संकेत दे रहा है।

बोली लगाए या नहीं? जानें ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने स्टीमहाउस इंडिया के आईपीओ पर अपनी रिपोर्ट में लंबे अवधि के लिए सब्सक्राइब की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि गुजरात में अपने मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क और केमिकल इंडस्ट्री में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन में आ रहे सुधार का सीधा फायदा स्टीमहाउस इंडिया को मिलेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।