Thaai Casting IPO : तीसरे दिन तक 73.86 गुना भरा इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Thaai Casting IPO : इस आईपीओ के तहत 61.3 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को 21 फरवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किए जाने की उम्मीद है। इसकी लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 फरवरी 2024 है

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
साल 2023 में आए इतने आईपीओ

Thaai Casting IPO : थाई कास्टिंग के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन तक यह इश्यू 73.86 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 29.89 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 40.48 लाख शेयर हैं। यह NSE SME इश्यू 15 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 20 फरवरी को बंद हो जाएगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 47.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका प्राइस बैंड 73-77 रुपये है।

Thaai Casting IPO के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा कुल 115.95 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 69.31 गुना भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 3.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। थाई कास्टिंग लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में आज 74 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 96.1 फीसदी मुनफा होने की संभावना है।


Thaai Casting IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 61.3 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को 21 फरवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किए जाने की उम्मीद है। इसकी लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 फरवरी 2024 है। इसके लिए लॉट साइज 1600 शेयरों का है, यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 123,200 रुपये का निवेश करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।