Get App

Tolins Tyres IPO Subscription: पहले दिन 1.80 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Tolins Tyres IPO Subscription status day 1: टॉलिन्स टायर्स के आईपीओ को ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज 9 सितंबर को यह आईपीओ अनलिस्टेड मार्केट में 39 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 265 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 5:34 PM
Tolins Tyres IPO Subscription: पहले दिन 1.80 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव
Tolins Tyres IPO: टॉलिन्स टायर्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

Tolins Tyres IPO: टॉलिन्स टायर्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 9 सितंबर को यह पब्लिक इश्यू खुलने के कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। यह आईपीओ अब तक 1.80 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.34 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 74.88 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 230 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए 215-226 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। निवेशकों के पास आईपीओ में 11 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Tolins Tyres IPO: अब तक कितना हुआ सब्सक्राइब

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.12 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 0.83 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 3.17 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें