Toss The Coin SME IPO: महज 9.17 करोड़ रुपये का IPO, और मिल गई 6262 करोड़ रुपये की बोली, GMP में भी तगड़ा उछाल

Toss The Coin IPO Subscription: ग्रे मार्केट में टॉस द कॉइन का आईपीओ आज 199 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 381 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 109.34 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 9:48 PM
Story continues below Advertisement
Toss The Coin SME IPO: आईपीओ को आज 12 दिसंबर को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Toss The Coin SME IPO: मार्केटिंग कंसल्टिंग कंपनी टॉस द कॉइन के आईपीओ को आज 12 दिसंबर को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह पब्लिक इश्यू 952.56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। दूसरी ओर, आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी तगड़ा उछाल आया है, जिसके चलते मजबूत लिस्टिंग की संभावना बढ़ गई है। इस आईपीओ के लिए 172-182 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 9.17 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Toss The Coin IPO को मिली 6261.98 करोड़ रुपये की बोली

बीएसई पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार इस आईपीओ को 34.4 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 3.61 लाख इक्विटी शेयर थे। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस आईपीओ को कुल 6261.98 करोड़ रुपये की बोली मिली है, जबकि इसका इश्यू साइज महज 9.17 करोड़ रुपये था।


Toss The Coin SME IPO: कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 147.69 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 710.09 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 1,550.76 गुना

टोटल - 952.56 गुना

(12 Dec 2024 | 06:54:52 PM)

Toss The Coin SME IPO का लेटेस्ट GMP

ग्रे मार्केट में टॉस द कॉइन का आईपीओ आज 199 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 381 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 109.34 फीसदी का तगड़ा मुनाफा होगा, जिसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर सीधे डबल हो जाएगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Toss The Coin SME IPO के बारे में

टॉस द कॉइन के शेयरों में ट्रेडिंग 17 दिसंबर से BSE SME पर शुरू होगी। इस आईपीओ में 5.04 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं हुई। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

चेन्नई स्थित टॉस द कॉइन बी2बी टेक ऑर्गेनाइजेशन सहित क्लाइंट्स को कस्टम मेड मार्केटिंग सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल मुख्य रूप से माइक्रोसर्विस एप्लिकेशन के डेवलपमेंट, नए ऑफिस खोलने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। इसके अलावा, शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।